अंकिता भंडारी मर्डर केस -
आखिरकार जैसा सोच रहे थे, वैसा ही हुआ। देहरादून की CBI कोर्ट में आज नार्को टेस्ट पर सुनवाई टल गई। उर्मिला राठौर जेल में है। वहीं, सुरेश राठौर ने तबियत खराब होने की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी। अब कोर्ट फिर नई डेट देगा।
आज उर्मिला को कोर्ट में पेश होकर नार्को टेस्ट की सहमति देनी थी, उससे पहले ही उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने अलग केस में अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
सुरेश राठौर ने उर्मिला से फोनिन बातचीत में जिस दुष्यंत गौतम का अंकिता भंडारी मर्डर केस में नाम लिया था, उसकी सच्चाई जानने के लिए CBI दोनों का नार्को टेस्ट कराना चाहती है।
उत्तराखंड अंकिता भंडारी मर्डर केस -
उर्मिला राठौर पर 24 घंटे में दूसरी FIR !!
सागर नामक शख्स की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसका कहना है कि उर्मिला ने दुष्यंत गौतम, बीएल संतोष, आरती गौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक आरोप लगाए और एक महिला का चरित्र हनन किया।
दुष्यंत गौतम : सिक्किम के राज्यपाल
बीएल संतोष : BJP के राष्ट्रीय महासचिव
आरती गौड़ : उत्तराखंड की BJP नेत्री
उर्मिला फिलहाल जेल में हैं। आज देहरादून की CBI कोर्ट में सुनवाई होनी है, जहां उर्मिला को नार्को टेस्ट पर अपनी सहमति देनी थी। उससे पहले ही उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़कर जेल भेज दिया।