#श्रीगंगानगर जिले में आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार निरीक्षण, कार्रवाई एवं जागरूकता गतिविधियां की जा रही है।
खाद्य प्रतिष्ठानों, दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंवरपाल सिंह, हंसराज गोदारा, हेतराम खुड़िया, अनिल शर्मा, मंजूबाला, उर्मिला भादू, नित्या शर्मा, रेणु चौधरी एवं नरेश सेवदा लगातार कार्रवाई करने में जुटे हैं।
आप भी जागरूक बनें और हमारे व्हाट्स एप नंबर 093515 04313 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
#खाद्यसुरक्षा #FoodSafety #शुद्धआहार #FSSAI #स्वस्थश्रीगंगानगर #HealthDepartment #IEC_Sriganganagar @RajCMO @MeRajGovt @DIPRRajasthan