शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक माँ ब्रह्मचारिणी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।
माँ ब्रह्मचारिणी का दिव्य स्वरूप हमें सिखाता है कि धैर्य, आत्मसंयम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उनकी आराधना हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों और आदर्शों के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देती है।
प्रार्थना है माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
जय माता दी! 🙏