अखिलेश यादव, जब मंच से PDA चिल्लाते हो, तो अच्छा लगता है।
लेकिन जब राज्यसभा के लिए आलोक रंजन जी का नाम आगे बढ़ाते हो, तो आपके इरादे साफ हो जाते हैं।
पिछड़ों के नाम पर राजनीति चमकाना बंद करिए, असली हक देना सीखिए वरना २०२७ में जनता जवाब देगी।
चौंकाने वाली खबर समाजवादी पार्टी से आ रही है। जानकारी मिल रही है कि पार्टी पूर्व आईएएस आलोक रंजन को राज्यसभा भेजने का प्रोग्राम बना रही है। वोट चाहिए पीडीए समाज का राज्यसभा में जायेगा पूर्व सवर्ण आईएएस। ग़ज़ब की राजनीति है।
आलोक रंजन को मै तबसे जानता हूं जब वो उत्तर प्रदेश स्टेट सीमेंट निगम की एक यूनिट के जीएम थे। बैडमिंटन अच्छा खेलते थे। मैं बच्चा था। कारखाने की स्थिति यह हुई कि भट्टा बैठ गया। इनके जाने के बाद कारखाना बंद हो गया।