दैनिक भास्कर ने फर्जी एसटी-एसटी केस करवाने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पढ़िए।
रिपोर्टर- आपके बारे में पता चला है कि किसी से दुश्मनी है तो आप उसकी जिंदगी बर्बाद करा सकते हैं?
रवि- किससे दुश्मनी है आपकी? आपको मेरे पास किसने भेजा है?
रिपोर्टर- बहुत परेशान हूं, गांव का आदमी ही आपके पास भेजा है।
रवि- हो जाएगा, आपका दुश्मन हवा खाने चला जाएगा।
रिपोर्टर- आप बताइए कैसे करना है, मुझे कोई जानकारी नहीं। कभी कोर्ट-कचहरी नहीं गया हूं।
रवि- कोई बड़ा काम नहीं है, आप पैसा खर्च कीजिएगा ना?
रिपोर्टर- हां, जो बोलिएगा हो जाएगा।
रवि- हमारे लोग हैं, मेरी पत्नी की तरफ से छेड़खानी और SC/ST का केस दर्ज करावा देंगे।
रिपोर्टर- केस में कौन-कौन लोग रहेंगे?
रवि- मैं और मेरी पत्नी, पैसा दीजिएगा तो गवाह बढ़ा देंगे।
रिपोर्टर- आप तो यादव हैं, आपसे कर सकते हैं?
रवि- मैं केस नहीं करूंगा? मेरी पत्नी FIR करेगी, मेरी साली रहेगी, मेरी सास और उनकी बहन सब रहेगी।
रिपोर्टर- कौन-सा केस खतरनाक होता है?
रवि- ऐसे तो छेड़छाड़ ही खतरनाक है, चाहिएगा तो इससे बड़ा वाला भी बना देंगे।
रिपोर्टर- इसमें SC/ST वाला कैसे लगेगा?
रवि- उसी में सब लग जाएगा।
रिपोर्टर- पहले कराए हैं ना?
रवि- हां, कई केस कराए हैं। मैं जैसा बोलूंगा पत्नी वैसा केस कर देगी। हम लोग केस कराने के साथ बेलर का भी काम करते हैं।
पूरी खबर भास्कर पर देख व पढ़ सकते हैं। यह लिंक हैः
bhaskar.com/local/bihar/news…