#SocialAnimal @UPPolice, #TedX speaker.President’s Gallantry Medal, #JNU, Personal account.

Moment Glorieux: A child who stood outside the bungalow 2 catch a glimpse of his idol Inspector Vijay @SrBachchan was inside, face 2 face,as awe-struck as ever! Besides charisma,his humility & warmth leaves one stunned. Wish he rules the hearts of billions 4 all centuries 2 come!
40
67
332
यूपी पुलिस की फिल्म ‘वर्दी’ का धमाका, सोशल मीडिया पर 11.87 लाख व्यूज़! तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स, इंस्टाग्राम पर अकेले 10 लाख व्यूज़! लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। पुलिस स्मृति दिवस पर रिलीज हुई इस भावनात्मक फिल्म को अब तक विभिन्न प्लेटफॉर्म पर करीब 11 लाख 87 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं। यूपी पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख, यूट्यूब पर 48 हजार, एक्स पर 28 हजार और फेसबुक पर 11 हजार व्यूज़ दर्ज किए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में बनी फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने किया है। अमित साध और अलका अमीन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता और उनके परिवार के दर्द को दर्शाया गया है। फिल्म का क्रिएटिव डायरेक्शन एसपी राहुल श्रीवास्तव ने किया है। #UPpolice #Film
3
35
303
34,559
RAHUL SRIVASTAV retweeted
वर्दी की शान, शहीदों को सलाम.. यूपी पुलिस की शॉर्ट फिल्म 'वर्दी' रिलीज..
3
16
3,201
RAHUL SRIVASTAV retweeted
राष्ट्र प्रेम, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक है- वर्दी पुलिस स्मृति दिवस पर @Uppolice द्वारा जारी लघु फिल्म 'वर्दी' 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित UP-STF के शहीद निरीक्षक श्री सुनील कुमार जी के शौर्य और शहीदों के परिजनों के त्याग व वेदना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। वीरता, संवेदना और समर्पण की इस प्रेरक गाथा को अवश्य देखें... youtu.be/ccwx9uMlcis
35
61
146
18,095
RAHUL SRIVASTAV retweeted
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
107
480
596
43,857
🕉️ शांति 🙏 निःशब्द
1 MILLION+ views & counting, watch and stay in control. This is how the #DigitalArrest scam traps people. Break the chain #UPPFightsDigitalArrest YouTube link - youtu.be/Ew4CVvTcoVI?si=8h6z…
2
8
1,302
Deeply saddened by the passing of Padma Shri awardee Nana Patekar ji. His powerful and versatile performances enriched Indian cinema and touched generations of viewers. I remain grateful for his gracious presence at the Lucknow launch of UPPolice’s short film “Scam Files: Digital Arrest,” based on a real incident. His memorable performance in the film, will always be cherished. The launch remains his last public appearance with the uniformed forces. My heartfelt condolences to his family and admirers. Om Shanti. 🙏
23
65
380
11,931
RAHUL SRIVASTAV retweeted
पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने सशक्त और बहुआयामी अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई और दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी। UPPolice की साइबर जागरूकता लघु फिल्म Scam Files: Digital Arrest के लखनऊ में आयोजित लोकार्पण समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ उनकी यह प्रस्तुति उनकी अंतिम सार्वजनिक प्रस्तुति के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी। शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शांति।
71
410
3,778
46,745
RAHUL SRIVASTAV retweeted
Scammer: “Kya aap “crorepati” banne ke liye excited hain? Me: “Kya aapko “lock” kiya jaaye?” 😭😂 Scammer ko Crorepati na banne dein! Cyber fraud hone par turant 1930 par call karein.
14
166
206
20,080
RAHUL SRIVASTAV retweeted
सुगम यातायात के लिए सही समय पर सही जानकारी। उत्तर प्रदेश पुलिस का यूपी गति ऐप प्रदेश के 20 शहरों के 109 प्रमुख मार्गों पर यातायात की 24×7 निगरानी करता है। गूगल मैप आधारित इस व्यवस्था में जाम और यात्रा समय से रियल टाइम आँकड़े दर्ज किए जाते हैं। अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पहल के छह महीनों में कंजेशन पॉइंट्स में 49% की कमी दर्ज की गई। #UPGati #UPPolice #TrafficCongestion
31
231
319
20,452
RAHUL SRIVASTAV retweeted
खाकी की फुर्ती। जिंदगी की जीत। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फँसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मियों और GRP जवानों ने तुरंत बचाव शुरू किया। उप निरी० अंकुज धामा, मुख्य आरक्षी सतेंद्र और आरक्षी अमित की तत्परता व सूझबूझ से यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। याद रखें—चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी, जिंदगी को पीछे छोड़ सकती है। ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें। #UPPolice #GRPUP #AgraCantt #UPPCares
19
165
326
28,841
RAHUL SRIVASTAV retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में संचालित Zero Fatality District कार्यक्रम के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के अंतर्गत 59 जनपदों के 213 दुर्घटना-बहुल स्थलों पर गठित 228 Critical Corridor Teams की कार्यशाला को आज पुलिस मुख्यालय में संबोधित किया। टीमों को अपने AOR में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं कारकों की पहचान कर मिशन मोड में कार्रवाई करने, प्रत्येक दुर्घटना के मूल कारण की समीक्षा कर उसकी पुनरावृत्ति रोकने, दुर्घटना रोकथाम व विवेचना में विशेषज्ञता विकसित करने तथा संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय एवं फॉलो-अप के निर्देश दिए। जनवरी–अगस्त 2026 में ZFD क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में 6.97% तथा मृतकों की संख्या में 8.03% की कमी दर्ज हुई और 1,107 अमूल्य जीवन बचाए गए। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया तथा अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात को प्राप्त उपयोगी सुझावों का समुचित परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें आगामी यातायात नीति में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।
20
160
369
35,281
RAHUL SRIVASTAV retweeted
दुर्घटनाएँ रोकी जा सकती हैं। आँकड़े महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनसे अधिक महत्वपूर्ण है सही प्रक्रिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित ZFD कार्यशाला में Critical Corridor Teams से कहा—हर दुर्घटना के पीछे मौजूद कारणों की पहचान करें और रोकथाम की प्रक्रिया को मिशन मोड में लागू करें। प्रक्रिया सही होगी तो परिणाम स्वयं आएँगे। #ZFD #RoadSafety
41
145
288
19,668
RAHUL SRIVASTAV retweeted
Adult हैं। Permission नहीं चाहिए। लेकिन speed limit आपकी उम्र देखकर नहीं बदलती। Goa का plan था, hospital में check-in का नहीं। फिल्म ‘Madgaon Express’ है—आपकी car नहीं। रफ़्तार काबू में रखें। सीट बेल्ट हर सीट पर। #DriveSafely #UPPolice
5
139
204
62,237
RAHUL SRIVASTAV retweeted
‘Mirzapur: The Movie’ में लड़ाई गद्दी की है… Cyber world में आपके OTP की। गुड्डू पंडित की सीधी बात, बबुआ — OTP, PIN और CVV की “charity” नहीं करनी है! कॉल करने वाला कितना भी भौकाल दिखाए, OTP पर अपना कंट्रोल रखें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPolice #CyberSafeUP
20
160
548
93,680
RAHUL SRIVASTAV retweeted
हर रक्षा का वादा कलाई पर नहीं बंधता कुछ वादे बस एक कॉल दूर होते हैं इस रक्षाबंधन, उन नंबरों को भी अपने करीब रखिए, जो मुश्किल की घड़ी में आपके साथ खड़े होते हैं। 1090 — Women Power Line, UP Police 1930 — National Cyber Crime Helpline 112 — National Emergency Helpline 181 — Women Helpline कभी सुरक्षा के लिए। कभी मुश्किल में मदद के लिए। कभी अपनी मेहनत की कमाई बचाने के लिए। नंबर छोटे-से हैं, वादा बहुत बड़ा—आपकी रक्षा का। Some ties don’t just bind. They protect. #Surakshabandhan #RakhiWithKhaki
2
125
178
13,020
RAHUL SRIVASTAV retweeted
हर त्योहार में एक तस्वीर कम होती है। एक तस्वीर… जिसमें घर तो पूरा होता है, बस उसका एक अपना नहीं होता। क्योंकि जब दुनिया त्योहार मना रही होती है, खाकी अक्सर ड्यूटी पर होती है। जब घरों में रौनक सजती है, वह सड़कों पर होती है। जब अपने एक-दूसरे के साथ होते हैं, वह किसी और के अपनों की सुरक्षा में होती है। और घर में… कोई उसकी पसंद की मिठाई संभालकर रख देता है, कोई दरवाज़े की ओर देखता रहता है, कोई बस उसके लौटने का इंतज़ार करता है। खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ वर्दी नहीं निभाती, उसके अपने भी निभाते हैं थोड़ा इंतज़ार करके, थोड़ी कमी सहकर, और बहुत सारा प्यार संभालकर। 🎵 ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem यह सिर्फ़ एक एंथम नहीं, उनकी कहानी है जो उत्सव के बीच ड्यूटी पर खड़े रहते हैं… और उन परिवारों की भी, जो हर त्योहार पर अपने किसी अपने को देश और समाज के नाम कर देते हैं। पूरा 6.5 मिनट का एंथम अब UP Police के Official YouTube Channel पर। #KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
57
288
897
74,188
RAHUL SRIVASTAV retweeted
What an honor to create and sing this song for our UP police department!! I salute their selfless work and dedication towards the protection of the citizens of this country ! Thank you @SrBachchan sir , @myogiadityanath ji and @Uppolice for making me a part of this movement called khaki ka Sitara !! youtu.be/zsOYnYMi3B8?si=jdWi…
41
301
362
81,140
RAHUL SRIVASTAV retweeted
उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले Official Anthem ‘खाकी का सितारा’ जो 6 मिनट 30 सेकेंड का है अब YouTube पर रिलीज हो चुका है।और महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसे शेयर करते हुए खाकी के जवानों को खास अंदाज में सलाम किया है। #uppolice #officialanthem #amitabhbacchan
10
179
251
16,008
RAHUL SRIVASTAV retweeted
झलक आपने देखी थी… अब देखिए खाकी की पूरी कहानी। ✨ महानायक अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज़, पद्मश्री शंकर महादेवन का स्वर व संगीत, जाने-माने कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द और करण आनन्द का प्रभावशाली अभिनय— इन सबके साथ प्रस्तुत है ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem साहस से संवेदना तक, सेवा से संकल्प तक—वर्दी के पीछे के इंसान की कहानी अब अपने पूरे 6.5 मिनट के Official Video में YouTube पर। 🎬 Watch the Full Anthem 👇 youtu.be/zsOYnYMi3B8?si=R7Zb… सितारे सिर्फ आसमान में नहीं होते… कुछ खाकी पहनकर हमारे बीच चलते हैं। ✨ @SrBachchan @Shankar_Live @AalokTweet @karanaanand #KhakiKaSitara #UPPAnthem
78
438
693
49,753
RAHUL SRIVASTAV retweeted
दिनांक 14 अगस्त, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में यूपी पुलिस के एंथम ‘खाकी का सितारा’ के लोकार्पण के गौरवपूर्ण अवसर का साक्षी रहा। यह एंथम केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का गीत नहीं, बल्कि वर्दी के पीछे मौजूद पुलिसकर्मी के साहस, त्याग, अनुशासन, संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा को स्वर देने का एक प्रयास है। महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के प्रेरक काव्य-पाठ और श्री शंकर महादेवन जी के स्वर एवं संगीत ने इसे जीवंत किया। गीतकार श्री आलोक श्रीवास्तव जी , अभिनेता श्री करण आनन्द जी, निर्देशक श्री अमित सोनकर जी, डीओपी टीम प्रवीन तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडेय एवं यूपी पुलिस सोशल मीडिया टीम का हृदय से आभार, जिनके समर्पित प्रयासों ने इस परिकल्पना को साकार किया। हर दिन, बिना सुर्खियों की चाह के अपना कर्तव्य निभाने वाले हमारे पुलिसकर्मी ही ‘खाकी के असली सितारे’ हैं। #KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
111
116
237
27,883