Official Twitter Account of District Administration, Samastipur, Bihar

Bihar, India
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के संबंध में इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए खानपुर थाना पुलिस द्वारा कि गई छापामारी के क्रम में घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त कुंदन कुमार पे0-दिनेश महतो सा0-मसीना थाना-खानपुर जिला-समस्तीपुर को किया गया गिरफ्तार। @bihar_police @ANI
1
129
📢 कायाकल्प अभियान | जिला प्रशासन, समस्तीपुर समस्तीपुर जिले में कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं नव निर्माण से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत सरकारी भवनों एवं संस्थानों का नवीनीकरण कर उन्हें बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी परिसंपत्तियों का संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए आमजनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर विकसित करना है। बेहतर आधारभूत संरचना, बेहतर सुविधाएँ और सशक्त समस्तीपुर की दिशा में निरंतर प्रयास। #KayakalpAbhiyan #JilaPrashasanSamastipur #Samastipur #BiharGovernment #GoodGovernance #PublicInfrastructure #Development #IPRD
2
456
🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस | 31 अक्टूबर 2026 🇮🇳 भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण की गई। इस दौरान देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। आइए, हम सभी सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, एकजुट एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। एक भारत, श्रेष्ठ भारत! 🇮🇳 #राष्ट्रीय_एकता_दिवस #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #लौहपुरुष #RashtriyaEktaDiwas #एक_भारत_श्रेष्ठ_भारत #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #Samastipur
1
2
313
महत्वपूर्ण सूचना @IPRDBihar @minoritywelfare department Bihar
2
3
830
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
BPSC TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 3 नवंबर तक मौका
2
333
महत्वपूर्ण सूचना
4
885
स्वच्छता ही सेवा अभियान
1
5
655
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, समस्तीपुर (जिला जल एवं स्वच्छता समिति) एवं जिला गंगा समिति आज दिनांक 02.10.2026 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में "स्वच्छता ही सेवा-2026" अभियान का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि उप विकाश आयुक्त सहित सभी पदाधिकारीगण को पौधा देकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया। साथ ही अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले केवस निजामत ग्राम पंचायत के मुखिया एवं किशनपुर यूसुफ ग्राम पंचायत के मुखिया को विशेष रूप से स्वच्छता सम्मान/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नमामि गंगे "स्वच्छता ही सेवा-2026" विशेष अभियान (दिनांक 02.10.2026 से 31.10.2026 तक) का विधिवत शुभारम्भ किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए स्वच्छता अभियान एवं जन-भागीदारी: उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया गया। इसके तहत सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान, श्रमदान, हाट-बाजारों व धार्मिक स्थलों की सफाई, तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। ग्रामीण स्तर पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता दूतों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उप विकास आयुक्त का संदेश: समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है। उन्होंने जिले के सभी ग्राम पंचायतों, प्रखंड व जिला स्तरीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं हाट-बाजारों में प्रति सप्ताह 2 घंटे तथा वर्ष में 100 घंटे का अनिवार्य सफाई अभियान/श्रमदान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर अपर समाहर्ता (एडीएम), समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) श्री अली एकराम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री विष्णुदेव मंडल, श्री आशुतोष आनंद (निदेशक, डी०आर०डी०ए०), एवं श्री रजनीश कुमार (जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी) के साथ-साथ अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे। #SwachhataHiSeva2026 #SwachhBharatMission #SwachhSamastipur #JilaPrashasanSamastipur #NamamiGange #MahatmaGandhiJayanti #SwachhataAbhiyan #JanBhagidari #SwachhBihar #Samastipur #SwachhGaon #SwachhBharat #Shramdaan #CleanIndia #DistrictAdministrationSamastipur #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1
7
623
👴👵 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की झलकियाँ जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र, सरायरंजन, पटोरी, रोसड़ा एवं दलसिंहसराय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही, समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव एवं योगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। 🌿 वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं—उनका सम्मान और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। #अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस #InternationalSeniorCitizensDay #जिला_सामाजिक_सुरक्षा_कोषांग #बुनियाद_केंद्र #सरायरंजन #पटोरी #रोसड़ा #दलसिंहसराय #वरिष्ठ_नागरिक #SeniorCitizens #समस्तीपुर #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर
3
640
🧹 स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम समस्तीपुर | 01 अक्टूबर 2026 नगर निगम समस्तीपुर एवं जिला गंगा समिति, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा 2026” एवं “सेवा संकल्प अभियान” के तहत “एक घंटा, एक दिन, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी बस पड़ाव, समस्तीपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त श्री गौतम कुमार, मध निषेध अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री अंजली कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, डीपीओ नमामि गंगे श्री नीरजेश कुमार, नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए कर्पूरी बस पड़ाव परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता को जन-भागीदारी के साथ निरंतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। डीपीओ नमामि गंगे द्वारा नदियों एवं जलाशयों को स्वच्छ, निर्मल एवं संरक्षित रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों, MY Bharat स्वयंसेवकों के साथ नगर निगम के सैकड़ों स्वच्छता कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सामूहिक श्रमदान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता, सहभागिता और जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्वच्छ समस्तीपुर — स्वस्थ समस्तीपुर — सुंदर समस्तीपुर। 🌿🧹 #SwachhataHiSeva2026 #SevaSankalpAbhiyan #EkGhantaEkDinEkSaath #SwachhSamastipur #NagarNigamSamastipur #JilaGangaSamiti #GangaSwaraj #SwachhBharat #CleanSamastipur #JanBhagidari #Shramdaan #MyBharat #NSS #NamamiGange #SwachhataAbhiyan
1
471
🧹 स्वच्छता ही सेवा अभियान | पूसा प्रखंड स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूसा प्रखंड में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साफ-सफाई, स्वच्छ परिवेश एवं कचरा प्रबंधन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। जनभागीदारी के साथ चलाया जा रहा यह अभियान स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है। आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और स्वच्छ पूसा, स्वच्छ समस्तीपुर के संकल्प को साकार करें। 🌿 #स्वच्छता_ही_सेवा #SwachhataHiSeva #पूसा #Pusa #समस्तीपुर #Samastipur #स्वच्छ_पूसा #स्वच्छ_समस्तीपुर #जनभागीदारी #स्वच्छ_भारत #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
1
3
490
🎨 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता 🖌️ सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया। 🌱✨ यह पहल विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच के साथ-साथ समाज एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। #सेवा_संकल्प_अभियान #समस्तीपुर #चित्रकला_प्रतियोगिता #विद्यार्थी_प्रतिभा #बाल_रचनात्मकता #स्वच्छता_ही_सेवा #जागरूकता #सामाजिक_जिम्मेदारी #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
5
457
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
अगले 2 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान (25 सितंबर 2026 ) Weather Forecast for next 2 days (25 September 2026 ) @officecmbihar @BiharDMD @BsdmaBihar @Agribi @WRD_bihar @BiharPlanning @bihar_police @IPRDBihar @airnews_patna @BiharTransport @Biharfire112 @BiharEducation_ #Bihar
1
3
277
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, खुरिया (शेखपुरा) एवं लखीसराय में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। bcebconline.bihar.gov.in state.bihar.gov.in/bcebcwelf…
1
1
1
225
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर लाभार्थी का बिजली बिल हुआ शून्य। @samrat4bjp @KumarBulo @nawal_ias @IPRDBihar #PMSuryaGhar #EnergyDepartmentBihar #CleanEnergy #ZeroElectricityBill
4
9
8
797