नमस्कार मैं पत्रकार रविराज,
आज के दौर में स्वतंत्र पत्रकारिता करना बहुत कठिन है वो भी तब जब आपके पास सीमित संसाधन हो और ग्राउंड पर जाकर खबर करना हो तो बहुत ही ज़्यादा समयाएँ आती है।
मेरे पास न तो ख़ुद का माइक है और न ही ख़ुद का कैमरा, दोस्त का माइक लेकर मैं खबर करता हूँ।
जब से मैंने 4400 करोड़ में बन रही रामवन गमन पथ की धंसी हुई सड़क की खबर दिखाई तबसे लगातार फ़ोन आ रहे हैं और कहा जा रहा है की वीडियो डिलीट कर दो नहीं तो कुछ भी हो सकता है।
लेकिन मैं वीडियो डिलीट नहीं करूँगा और न ही डरूँगा, न कभी पत्रकारिता से समझौता करूँगा ।
आज मैं आप सभी से एक निवेदन करने आया हूँ। मुझे कैमरा, माइक और स्टैंड लेना है जिसके लिए मुझे आपसे आर्थिक मदद चाहिए।
नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें या फिर बैंक अकाउंट नंबर से हमे आर्थिक सहयोग करें ताकि मैं ऐसे ही पत्रकारिता करता रहूँ।
धन्यवाद 🙏