1. आज श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा अति-देर से उठाया गया यह सही क़दम है। 2. वैसे लोगों का यही कहना है कि अगर यह फैसला वे काफी पहले ही ले लेते तो बी.एस.पी., बहुजन समाज व बहुजन मूवमेन्ट तथा उनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता और ना ही मुझे विधानसभा आमचुनाव एवं ख़ासकर यूपी में पाँचवीं बार सरकार बनाने की ज़बरदस्त तैयारियों के बीच, पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित के मद्देनज़र इनके बारे में कई बार कड़े फैसले लेने आदि की ज़रूरत पड़ती। 3. वैसे यह भी सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी की अम्बेडकरवादी राजनीति की परम्परा, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने वाली ज़बरदस्त त्याग, तपस्या, संघर्ष व कुर्बानी आदि के साथ-साथ सबसे बढ़कर निजी व पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने की विशिष्ठ पहचान की है, जिसे मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मैं भी समर्पित हूँ और जिससे पार्टी के सभी लोगों को ज़रूर सबक़ सीखकर बी.एस.पी. में आगे बढ़ाने के लिये निजी व पारिवारिक स्वार्थ एवं पद आदि की लालसा से ऊपर उठना चाहिये तभी फिर यहाँ सदियों से शोषित, पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत ’बहुजन समाज’ ’शासक वर्ग’ बन पायेगा और इस क्रम में हमेशा याद रहे कि जितना महान लक्ष्य, उतनी ही बड़ी कुर्बानी की भी ज़रूरत होती है। 4. कुल मिलाकर, श्री अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास लेने का फैसला ’देर आये दुरुस्त आये’ की कहावत की तरह ही यह अच्छी बात है। 5. किन्तु श्री अशोक सिद्धार्थ को, अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के उज्जवल भविष्य के साथ ही बी.एस.पी. पार्टी व इसके अम्बेडकरवादी बहुजन मूवमेन्ट के व्यापक हित के प्रति थोड़ी भी सही चिन्ता होती, (जो कि उनमें स्वाभाविक तौर पर होनी ही चाहिये), तो वे बिना देरी किये कल फ़ौरन ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देते और जिससे श्री आकाश आनन्द की पार्टी व मूवमेन्ट के प्रति सक्रियता काफी हद तक सुनिश्चित हो सकती थी, किन्तु ऐसा कुछ नहीं होना यह साबित करता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ की नीयत में खोट व अभिलाषा कम नहीं हुई है बल्कि अभी तक भी पूरी तरह से बरक़रार है। 6. इतना ही नहीं बल्कि श्री आकाश आनन्द द्वारा भी अपने कैरियर से अधिक अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रति इस हद तक लगाव क़ायम है कि उन्होंने बी.एस.पी प्रमुख के सोशल मीडिया एकाउण्ट ’एक्स’ पर तत्सम्बंधी पोस्ट को रिपोस्ट करना भी उचित नहीं समझा, हालाँकि यह पोस्ट उनके ही सकारातमक व भलाई के लिये था। 7. जबकि इससे पहले वे बी.एस.पी. प्रमुख के ’एक्स’ पर पोस्ट को रिपोस्ट करके अपनी वफादारी का सबूत देने का प्रयास करते रहे हैं। इससे भी यही लगता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ व श्री आकाश आनन्द दोनों को पार्टी व मूवमेन्ट की सफलता में कम व अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ का ज़्यादा मोह है, जबकि बी.एस.पी. ने ही इन दोनों को व अन्य अनेकों लोगों को भी फर्श (ज़मीन) से अर्श (आसमान) की बुलन्दी पर पहुँचाया है और जिसके लिये उन सभी लोगों द्वारा बी.एस.पी. व उसके नेतृत्व का जितना भी वे लोग अहसान मानें व शुक्रगुज़ार हों, वह कम ही होगा, ऐसा सभी लोगों का मानना है। 8. ऐसे हालात में श्री आकाश आनन्द को पार्टी व मूवमेन्ट के वास्तविक हित तथा इससे जुड़े अपने कैरियर की भी परवाह कम तथा रिश्ते-नातों आदि का मोह ज़्यादा है तो ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि श्री आकाश आनन्द डबल माइण्ड होकर फिर बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट का भला कैसे कर सकते हैं? 9. इसीलिये पार्टी के लोगों को यही बेहतर लगता है कि उन्हें पहले दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ्री (आज़ाद) कर दिया जाये। अतः श्री आकाश आनन्द पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐेस में अब इनको पार्टी से पूरेतौर से मुक्त कर दिया गया है। 10. अन्त में यही कहना है कि बी.एस.पी के सभी लोगों को, विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकण्डों का डट कर सामना करते हुये ख़ासकर यूपी में फिर से पूर्ण बहमत की अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की ज़बरदस्त क़ानून-व्यवस्था व बेहतरीन विकास वाली आयरन हुकूमत बनाने के संघर्ष में, पूरे जी-जान से अर्थात पूरे तन, मन, धन की लगन से लगे रहें, बस यही लक्ष्य सर्वोपरि है।

Sep 10, 2026 · 3:36 AM UTC

857
1,295
3,722
916,578
Sort replies: Relevant Recent Liked
Replying to @Mayawati
ट्वीट को रीट्विट नहीं किया इसलिए पार्टी से बाहर किया जाता है। भला ये कोई वजह हुई? क्या बचकानी हड़कत है— BSP में सास बहू का सीरियल चल रहा है क्या??
8
4
123
4,360
Replying to @Mayawati
आप को अच्छा पॉलिटिशियन समझता था, लेकिन आप तो घर के कलेश को पब्लिक कर बाहर वालों को राजनीति का मौका दे रही हैं।
2
1
26
1,395
Replying to @Mayawati
अपने वादे से मुकर गईं बहन जी
11
1,329
Replying to @Mayawati
बहन जी अशोक सिद्धार्थ तो आपको ट्विटर पर फॉलो करते ही नहीं है...
311
Replying to @Mayawati
जिस दिन (अप्रैल 2024) आकाश आनंद ने यूपी बीजेपी की सरकार के खिलाफ ये बयान दिया था उसी दिन से उसके बुरे दिनों की शुरुआत हो गई थी। उसके बाद से ही मायावती न जाने क्यों चिढ़ी हुई हैं। #AkashAnand #Mayawati #BSP
2
20
80
2,836
Replying to @Mayawati
इससे बेवकूफ पार्टी पूरे विश्व में नहीं बनी ! ऐसा लग रहा जैसे पारिवारिक बातें हो रहीं ! बीजेपी के आने के बाद तो बसपा का अस्तित्व खत्म कर दिया आपने ! वजह बीजेपी के जाने के बाद ही पता लगेगा !
2
3
91
4,625
चित्रा त्रिपाठी जी सवाल पार्क-स्मारकों का नहीं, आपकी आंखों पर जातिवादी मोतियाबिंद का पर्दा पड़ा हुआ है इसलिए आपको जातिवादी मोतियाबिंद का परित्याग करना चाहिए तभी आपको सही दिखेगा। आप राजनीतिक विश्लेषण के दौरान श्री सतीश प्रकाश जी से कहती हैं कि बहन जी ने बहुत पार्क और स्मारक बनवाए, लेकिन विश्वविद्यालय नहीं बनवाए। लगता है उत्तर प्रदेश में आदरणीया बहन जी की सरकार के दौरान बने विश्वविद्यालयों और संस्थानों की जानकारी होने बाद भी आप आदरणीया बहन जी के कामों को जातिवादी नजर देखती हैं। क्या आपको दिखाई नहीं देती, जिसे गौतम बुद्ध के नाम पर स्थापित यूनिवर्सिटी नहीं दिखती है क्या? क्या आपको लखनऊ का ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दिखाई नहीं देता? क्या आपको कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दिखाई नहीं देते? क्या आपको दिव्यांगजनों के लिए स्थापित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय दिखाई नहीं देता? फिर सवाल यह है कि जब ये संस्थान मौजूद हैं तो बहन मायावती जी के कार्यों का विश्लेषण करते समय इनका उल्लेख क्यों नहीं होता? पार्क और स्मारक भी केवल पत्थर की इमारतें नहीं थे। वे बहुजन महापुरुषों के इतिहास, संघर्ष और सामाजिक चेतना को सार्वजनिक स्थान देने का प्रयास थे। जिन महापुरुषों का इतिहास दशकों तक हाशिये पर रखा गया, उनके नाम पर भव्य स्मारक और संग्रहालय बनाए गए-तो कुछ लोगों को यही बात सबसे ज्यादा चुभती है। चित्रा त्रिपाठी जी आलोचना कीजिए, जरूर कीजिए, लेकिन आलोचना तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए, बल्कि जातिवादी मानसिकता के धारणा के आधार पर नहीं। अगर किसी आदरणीया बहन जी के काम की आलोचना करनी है तो पूरी सूची सामने रखिए-क्या बनाया, क्या नहीं बनाया, कितना खर्च हुआ, क्या परिणाम रहा। लेकिन आधा सच दिखाकर पूरी तस्वीर पेश करना पत्रकारिता नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी की सरकारों के कामों का मूल्यांकन किसी भी सरकार से नहीं किया जा सकता है क्योंकि आदरणीया बहन जी वो किया है जो अन्य किसी पार्टी या नेता नहीं कर सकते हैं। हैलो @chitraaum जी आप अपनी जातिवादी मोतियाबिंद का परित्याग करना चाहिए। क्योंकि आपके अंदर जाति का जहर कूट-कूट कर भरा है। @Mayawati @AnandAkash_BSP @bspindia @ramjigautambsp @satishmisrabsp
4
14
64
4,422
माताएं बहने साफ-साफ कह रही है बहन जी जीत जाए तो हमें तो बहुत अच्छी बात है। उत्तर प्रदेश की माताएं बहने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के कार्यकाल को याद करते हुए कह रही है- की बहन जी की सरकार सबसे अच्छी सरकार थी। उत्तर प्रदेश की माताएं बहने कह रही है उन्होंने बहुत कुछ किए हैं। पत्रकार पूछता है—“बहन जी के अलावा कोई और नेता नहीं है?” महिलाओं का जवाब—“उन्होंने ऐसे काम किए हैं, जो और किसी ने नहीं किए।” पत्रकार कहता है—“मोदी-योगी भी तो अच्छा काम कर रहे हैं।” महिलाएं पलटकर कहती हैं—“मोदी-योगी ने तो जिंदगी बेकार कर दी!” जब कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा की बात आती है तो सरकारी दावों और जनता के अनुभव में कितना अंतर है, महिलाओं की बात उसी अंतर को सामने रखती है। महिलाओं की इच्छा साफ है- बहन कुमारी मायावती जी की सरकार दोबारा बने और वे फिर मुख्यमंत्री बनें। क्योंकि महिलाओं को सिर्फ बड़े-बड़े दावे नहीं चाहिए। उन्हें ऐसी सरकार चाहिए जिसमें उनकी सुरक्षा, सम्मान और कानून का राज सुनिश्चित हो। 2027 में सवाल सिर्फ सत्ता बदलने का नहीं है- सवाल है कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं किस शासन पर भरोसा करती हैं? और आज इन महिलाओं का जवाब साफ सुनाई दे रहा है- “बहन जी चाहिए।” शासन, प्रशासन, अनुशासन। जय भीम। जय भारत। जय संविधान। @Mayawati @AnandKumar_BSP @bspindia @ramjigautambsp @PalVishwnathbsp
1
11
47
3,190
हम सब मान्य बहन जी के आदेश सर्वोपरि रख उनके बनाए बताए संदेश दिशानिर्देश का पालन करता रहूंगा. मान्य बहन कु मायावती जी सच में संघर्ष त्याग बलिदान और कुशल नेतृत्व की महानमहापुरुष महानायिका हैं -जो बाबासाहेब अंबेडकर जी और मान्यवर कांशीराम साहब के सिद्धातों पर आज भी कायम है. हमें गर्व है कि हमें मान्य बहन जी का सानिध्य आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिल रहा है जिससे बीएसपी आंदोलन को मजबूत बनाने में सकारात्मक ऊर्जा जोश प्राप्ति हो रहा है। आदर्णीय बहनजी ज़िंदाबाद जिंदाबाद जयभीम @Mayawati
8
5
52
3,324
जब की वीडियो है तब चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जातीय हिंसा कराई थी सहारनपुर के शब्बीरपुर में जहां बहन जी खुद गई थी लोगों से मिलने और उन्होंने अपील भी की थी लोगों के बीच में जाकर कहा था कि आप सभी लोगों को सभी जाति बिरादरी के लोगों को यही रहना है। नेता लोग आएंगे राजनीति करके चले जाएंगे और आप सभी का नुकसान हो जाएगा आपको वह लोग सिर्फ लड़ाने का काम करेंगे इसलिए दलितों को भी यही रहना है क्षत्रियों को भी यही रहना है इसलिए आप सभी भाईचारे से रहे और आपसी सामंजिस से रहेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। बहन जी आ रही हैं। मिशन 2027 @Mayawati
13
33
2,955
बुलंदशहर की जनता ने एक बात बिल्कुल साफ़ कर दी बीएसपी कमजोर नहीं है, बल्कि आज भी बीजेपी के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती है। पत्रकार ने पूछा- “लोग कहते हैं बीएसपी बीजेपी की B-Team है?” जनता ने पलटकर पूछा- B-Team अगर बीएसपी है तो बीजेपी में बसपा का कौन-सा नेता बैठा है? एक नाम बताइए! वहीं दूसरी तरफ़ सपा के कई बड़े नेता और परिवार से जुड़े लोग बीजेपी में जा चुके हैं। फिर B-Team का का आरोप बहुजन समाज पार्टी पर क्यों? और अगर बीएसपी इतनी ही कमजोर है तो उसके टिकट के लिए नेता करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार क्यों रहते हैं? क्योंकि उन्हें मालूम है कि बीएसपी का संगठन और जनआधार आज भी जमीन पर बहुत मजबूत है और मौजूद है। सच्चाई यह है कि बीजेपी को अगर किसी पार्टी से वास्तविक राजनीतिक नुकसान का डर है, तो वह बहुजन समाज पार्टी से है। B-Team के झूठे नैरेटिव से बीएसपी की जमीन पर मौजूद ताकत खत्म नहीं होगी। इस बार के विधानसभा आम चुनाव में बीएसपी सरकार बनाने की स्थिति में खड़ी है। वह तो कुछ चमचे किस्म के लोग हैं, जो बहुजन समाज पार्टी को कमजोर बताते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में बसपा अपने दम पर लादकर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है इसके बाद भी बीएसपी कमजोर कैसे हो सकती है? पूरे उत्तर प्रदेश में जमीनी हकीकत देखा जाए तो बहुजन समाज पार्टी से मजबूत अन्य कोई सा दल नहीं है और ना ही कोई डाल जमीन स्तर पर काम कर रहा है जो बहुजन समाज पार्टी के नेता और पदाधिकारी कर रहे हैं। देखते जाओ धीरे-धीरे 2027 में बसपा सरकार बनाने जा रही है आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में। @Mayawati @AnandKumar_BSP @bspindia @ramjigautambsp @PalVishwnathbsp
2
8
33
3,306
Replying to @Mayawati
अब आप ज्यादा ही घमंड में आ गयीं है। आप खुद नहीं चाहती की 27 में सत्ता हासिल हो तो बहुजन समाज के लिए भी अन्य विकल्प है।
2
1
43
2,204
पत्रकार से लोग कह रहे हमें तो ऐसा लगता है कि हमारी आज बहुजन सबसे ज्यादा मजबूत हैं क्योंकि कोइ नेता इतने बहुत इक्कठा नहीं कट सकता जितना बहन जी एक नारे में इक्कठे कर देती हैं। बच्चा बच्चा भीम का हो जाएगा और मान्यवर कांशीराम साहब की टीम का। बहुजन समाज पार्टी इस बार यूपी विधानसभा आम चुनाव में सबसे अच्छी और मजबूत स्थिति में खड़ी है। बीएसपी इस सबसे अच्छा रिजल्ट लाएगी 2027 के विधानसभा आम चुनाव में। जो लोग कह रहे हैं कि बसपा खत्म हो गई वो इस चुनाव में चौक जाएंगे बीएसपी के रिजल्ट को देखकर क्योंकि इस बार बीएसपी सबसे मजबूत चुनाव लड़ रही हैं। @Mayawati @bspindia @ramjigautambsp
1
6
34
2,895
बहुजन समाज पार्टी घोसी के पूर्व सांसद श्री @AtulraiMp जी की गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद विधानसभा आम चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। 20 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी से अपने लिए आशीर्वाद लेकर मोहम्मदाबाद विधानसभा तैयारी के साथ चुनावी मैदान पूरी दमदारी के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। बहुजन समाज पार्टी 2027 की विधानसभा आम चुनाव सरकार बनाने जा रही है कोई रोक नहीं सकता जिस तरीके से बहन की टिकट बांट रहिए वह बहुत शानदार तरीका है। @Mayawati @AnandAkash_BSP @bspindia
1
5
34
2,264
Replying to @Mayawati
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री @MP_SiddharthBSP जी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। आज आपको लगता है कि मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में रहने से हमारे संतो , गुरुओं और महापुर्षों के बनाए हुए बहुजन मिशन को नुकसान पहुंच रहा है तो मैं अभी इसी वक्त राजनैतिक और सामाजिक जीवन से सन्यास ले रहा हूं। आदरणीय बहन जी, मेरा ये जीवन आपका ऋणी है, ऐसे में सन्यास तो बहुत छोटी चीज है आपके लिए अगर मुझे कभी अपनी जान भी देनी पड़े तो वो भी मेरे लिए फक्र की बात होगी। आपका कार्य कर्ता अशोक सिद्धार्थ नोट- देरी के लिए क्षमा प्रार्थी!!!
1
5
33
2,167
Replying to @Mayawati
युवा दिलों की धड़कन 'परम आदरणीय बहन कु. मायावती जी'आपके सबसे प्रिय 'श्री आकाश आनंद जी' को आप न्याय दो -न्याय दो । #आकाश_आनंद_को_वापस_लाओ_वापस_लाओ
6
22
1,226
Replying to @Mayawati
जो लोग कहते हैं कि बीएसपी खत्म हो गई उन लोगों को आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा में बीएसपी प्रत्याशी शंकर सिंह यादव की प्रत्याशी प्रभारी घोषणा के कार्यक्रम में हजारों की तादाद में यह जनसैलाब उमड़ा है वह बता रहा है कि बीएसपी आज सबसे ज्यादा मजबूत है।
2
3
26
2,449
Replying to @Mayawati
अब बहन @Mayawati जी आप गलत कर रही है हा @AnandAkash_BSP भाई ने थोड़ा गलत किया है पिछला 2,3 ट्वीट रिट्विट न करके लेकिन इतनी बड़ी भी गलती नहीं है कि उन्हें वापस ना लिया जाए हम सब इस बात का विरोध करते है
8
16
1,281
Replying to @Mayawati
धन्य है परम आदरणीय बहन जी आपका आज का फैसला लगता है कहीं उस इतिहास को दोबारा दोहराया जा रहा है। देश में बाबा साहब दोबारा आए छुप के। पहचानो नारी शक्ति बहन जी के रूप में।
1
3
23
1,170
Replying to @Mayawati
3
19
1,896
Replying to @Mayawati
आप कितना चाहतीं हैं आकाश आनन्द को आपके ट्वीट से साफ़ झलक रहा है? लेकिन बेटा दिखावा नहीं कर पाते,,अपनो से प्यार का,,मां बाप बहन बुआ से खून का रिश्ता होता है? माफ़ कर दीजिए और पार्टी को आगे बढ़ाओ,, आपका दिल बहुत बड़ा है। उन्हें माफ़ कर दीजिए @AnandAkash_BSP
1
3
15
521
Replying to @Mayawati
ऐसे कैसे बनेगी सरकार?, बहन जी
4
19
1,632
Replying to @Mayawati
न्याय की देवी!
आदरणीय बहन कु. मायावती जी आप हमारी आदर्श हैं और सदैव आदर्श रहेंगी परन्तु आपसे मैं कहना चाहती हूँ कि 'यह सरा-सर अन्य है' श्री आकाश आनंद जी के साथ। आप इतना पत्थर दिल कैसे हो सकती हैं?? 😔
2
15
1,197
Replying to @Mayawati
जब पार्टी में सही लोगों को इज्जत ना मिले तो पार्टी हो या घर को उसे त्याग देना चाहिए, अशोक जी ने सही फैसला लिया है
2
19
2,734
Replying to @Mayawati
भाई @AnandAkash_BSP जी जल्द से जल्द अपनी बात रख दीजिये और रीट्वीट ना करने का माफ़ी मांग लीजिये शायद कुछ सकारात्मक परिणाम मिल जाये। सामने यूपी विधानसभा चुनाव सामने हैं,श्री आकाश आनंद भाई निर्णय जल्दी लीजिये माफ़ी मांगिये आगे,ऐसी गलती नहीं होंगी हमेशा ट्वीट क़ो रिट्वीट होगा।
3
11
778
Replying to @Mayawati
जो इंसान इतना अपमानित हुआ हो वो पोस्ट रिपोस्ट क्या सोशल मीडिय से भी दूर रहा होगा, वोट तो बसपा को ही देंगे लेकिन सपोर्ट पूरी तरह से @AnandAkash_BSP को करेंगे। और युवा यही चाहता है कि उनको शक्रिय किया जाए। ऐसी छोटी छोटी बातों पर बहुजन समाज को दांव पर ना लगाया जाए।
2
10
1,135
Replying to @Mayawati
आदरणीय बहन जी आप हमारी नेता है आप सर्व समाज की नेता हैं आपका निर्णय सर्वोपरि है आपने जो निर्णय लिया है वह शत प्रतिशत सही है घर का हो या बाहर का हो अगर वह पार्टी विरोधी गतिविधि करता है तो उसे सबक सीखना अत्यंत जरूरी है परम आदरणीय बहन जी मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि..
1
1
14
1,026
Replying to @Mayawati
बहनजी का हर फैसला बहुजन समाज के भले के लिए होता है बेशक वो किसी को देरी से समझ आये क्योंकि बहनजी की सोच बहुत दूरगामी है। जय भीम जय बसपा 🔅🇪🇺🐘🇪🇺🔅
14
1,212
Replying to @Mayawati
आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित के बाद परम आदरणीय बहनजी के फैसले से क्षुब्द मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सीट से बीएसपी के पूर्व प्रत्याशी रहे धर्म सिंह गौतम ने दिया इस्तीफ़ा …!
1
1
11
574
Replying to @Mayawati
हरियाणा बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने आदरणीय बहन जी के ऊपर लगाए टिकट बेचने व पैसे लेने का गंभीर आरोप ऐसे प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए विजय बसपा
1
2
7
1,294
Replying to @Mayawati
बहन जी आप आकाश आनंद जी से उम्मीद कैसे कर सकते हैं सदमे में जाने के बाद आपके ट्वीट को रिट्वीट करे.?यह लोग भी आपके ट्वीट को रीट्वीट नहीं किय थे इनका बारी कब आएगा @Mayawati @AnandAkash_BSP
1
2
8
1,179
Replying to @Mayawati
मिशन त्याग तपस्या बलिदान संघर्ष व परीक्षा की घड़ी में ! माननीय श्री @AnandAkash_BSP जी को परम् आ.बहन @Mayawati जी का धन्यवाद कर आगे बढ़ने पर जोर देना चाहिए या तो राजनीति में आते नहीं आयें हैं तो परिवार से ज्यादा मिशन समाज सर्वोपरि हेतु संघर्ष करो! 27 में 7 दोहरा दो यही अभिलाषा🙏
12
954
Replying to @Mayawati
अभी तक लग रहा था कि ट्रेजडी का पटाक्षेप होने की कगार पर है मगर अब लग रहा है कि स्थिति संभलते संभलते बिगड़ती ही जा रही है। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीत और 5वीं बार की सरकार की राह में तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। उम्मीद है कि बहनजी शीघ्र ही स्थिति को संभाल लेंगी। जय भीम।
3
788
Replying to @Mayawati
🙏🙏 मान्य बहन जी क्रांति कारी जय भीम जय भारत जय सविधान 🙏🙏 मान्य बहन जी इस समय सबसे ज्यादा जरुरी है संघठन को मजबूत करना क्योंकि 2027 के आम चुनाव मे बसपा का करो मरो जैसा है क्योंकि बहुजन समाज ये ही चाहता है किसी भी तरह बसपा सत्ता मे आनी चाहिए 🙏🙏
1
7
726
Replying to @Mayawati
बहनजी अब आपको खुद राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए " क्यों बच्चों की तरह ट्वीट पर नाक कटवा रहे हो ? री ट्वीट नहीं किया ट्वीट नहीं किया ? क्या है यह सब ? घर की बात घर पर ही रहने दो दुनिया को क्यों दिखा रहे हो ?
1
1
6
353