एक सवाल तो मोदी सरकार से पूछना ही चाहिए कि उस व्यक्ति को जिसे अमेरिकी डीप स्टेट ने भारत में उथल-पुथल करने के लिए भेजा है, जो आदमी सरकार उखाड़ देने की बात करता है, जो आदमी मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगता है, जो आदमी संसद पर हमला करने के लिए उकसाता है, जो आदमी भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहता है, जो आदमी पुलिस कर्मियों पर हमला करवाता है, उसे 10 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा किस लिए दी गई है?
वह कोई जनप्रतिनिधि नहीं है, वह विधायक सांसद और मंत्री भी नहीं है, किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं है, फिर उसे इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है? उसकी सुरक्षा पर इतना खर्च क्यों किया जा रहा है, जिसका भुगतान भारत के टैक्स पेयर कर रहे हैं।