भारत सरकार ने नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की सीलिंग की घोषणा कर दी है। फिर से वही सीलिंग की ₹7000 लिमिट दोहरा दी गई है। लगातार 11 वर्षों से सरकार की नजर में ₹6908 दिवाली के लिए पर्याप्त हैं। संतोषम परम सुखम पर हमारी सरकार का पूरा पूरा ध्यान है।
#8CPC की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसकी बैठकें अचानक से बंद सी हो गई हैं, अक्टूबर में मुंबई के अलावा कोई अन्य बैठक अनाउंस नहीं हुई हैं। लगता है काम पूरा हो गया है। और क्या कहें? फिर भी यही कहेंगे कि कर्मचारियों को हाशिये पर रखने वाली सरकारें भी कर्मचारियों की नाराजगी से हाशिए पर आ सकती हैं, इसका ध्यान जरूर रखना चाहिए।
#ManjeetSinghPatel