🚨कोहरे के नाम पर हर साल वही खेल, इस साल फिर वही अन्याय!
@serailwaykol ने एक बार फिर टाटानगर के यात्रियों के साथ खिलवाड़ करते हुए 18103/04 टाटानगर–अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को 3 महीने के लिए रद्द कर दिया है। साथ ही 22857/58 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस भी रद्द है।
सवाल सीधा है—हर बार निशाना टाटानगर, झारखंड के यात्री ही क्यों?
जमशेदपुर, पुरुलिया, बोकारो और कोडरमा के सैकड़ों यात्रियों के लिए ये ट्रेनें महत्वपूर्ण हैं। पिछले कई वर्षों से हर साल रद्दीकरण का यही सिलसिला चल रहा है। टाटानगर को नई ट्रेनें देने में रेलवे पीछे, और जो ट्रेनें चल रही हैं उन्हें भी महीनों के लिए बंद करने में सबसे आगे!
अगर समस्या रैक की है तो अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की जाए। यात्रियों को परेशान करना समाधान नहीं है।
माननीय सांसद श्री
@mpbidyutmahato जी, कृपया तत्काल संज्ञान लेकर माननीय रेल मंत्री श्री
@AshwiniVaishnaw जी के समक्ष यह मुद्दा उठाएं और इन ट्रेनों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करवाएं।
यात्रियों की सुविधा कोई समझौते की चीज नहीं है। रेलवे जवाब दे—हर साल यही रद्दीकरण क्यों?
@RailMinIndia @CKP_Division @kgprail @JobaMajhi @dhullu_mahto
@JyotirmayBJP @PMOIndia
#RestoreTataAmritsarExp #TrainCancellation #IndianRailways